जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम लगातार बदलता जा रहा है। जहां एक और 28 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं दूसरी ओर गहलोत के बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसे लेकर कयास जारी है। इसी बीच रविवार शाम को 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुला ली गई है। इस बैठक में कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी मुख्यमंत्री कौन हो, इसे लेकर विधायकों से यह दोनों नेता चर्चा करेंगे और फीडबैक लेंगे या फिर 28 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन के लिए दोनों नेता विधायकों की तैयारी की बैठक लेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है लेकिन यह बात साफ है कि कल होने वाली विधायक दल की बैठक काफी अहम रहेगी। हो सकता है कि इसमें विधायकों की नब्ज टटोलने की कोशिश, दोनों नेता जानेंगे कि विधायक किसे मुख्यमंत्री चाहते हैं।

0 टिप्पणियाँ