चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
करीब 2 वर्षों के बाद इसी महीने होने जा रहे महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर अब जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है और दोनों ही प्रमुख छात्र संघ एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है। इसी के अंतर्गत पीजी महाविद्यालय में एनएसयूआई की छात्रा ने एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं पर उसके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल को लिखित में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर संचालित हो रहे जिले के सबसे बड़े महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चुनावी रंगत देखने को मिली है और पहली बार दोनों ही प्रमुख छात्र संघ गुट एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता पहले ज्ञापन देने को लेकर आमने-सामने हो गए और मुख्य द्वार के बाहर आपस में धक्का-मुक्की भी हुई। जिसमे एनएसयूआई कि कार्यकर्ता कोमल राणावत ने एबीवीपी के कुछ पदाधिकारियों पर उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप भी लगाया। वही इसकी सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बारे में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल राजकुमार लड्ढा ने बताया कि दोनों ही छात्र संघ के पदाधिकारियों के बीच कुछ विवाद होने की शिकायत मिली थी। अभी तक किसी ने भी लिखित में उनके समक्ष रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसके बारे में जानकारी देते हुए एनएसयूआई की कार्यकर्ता कोमल राणावत ने बताया कि उनके साथ एनएसयूआई की कुछ छात्राएं प्रिंसिपल को कॉलेज की समस्याओं के बारे में ज्ञापन देने के लिए आ रही थी और रास्ते में एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन को रोककर उनके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की है। इसके बारे में प्रिंसिपल को रिपोर्ट देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वही एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कविश शर्मा ने बताया कि 2 साल बाद हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई यहां पर मजबूत स्थिति में है। इसी के चलते एबीवीपी के कार्यकर्ता महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ गलत हरकतें कर रहे हैं। इसके लिए प्रिंसिपल को लिखित में शिकायत दी गई है।

0 टिप्पणियाँ