चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
सर्व ब्राह्मण समाज चित्तौड़गढ़ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत मुलाकात कर समाज के ही एक युवक जसराज तिवारी के साथ 27 जून को फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कुछ लोगों द्वारा चंदेरिया थाना अंतर्गत रोलाहेड़ा मार्ग पर मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बारे में जानकारी देते हुए समाज के पदाधिकारी प्रकाश भट्ट ने बताया कि गत 27 जून को यशराज तिवारी नामक युवक के साथ रोलाहेड़ा मार्ग पर फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले जयदीप सिंह और उसके साथियों ने मारपीट कर उसके पास जेब में रखें रुपए छीन लिए। इस संबंध में पीड़ित ने चंदेरिया थाना में प्रकरण भी दर्ज कराया लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक दोषियों के खिलाफ थाना अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। वहीं उन्होंने बताया कि अशोक कुमार मीणा प्रार्थी यशराज तिवारी पर मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और सभी दोषी सरेआम घूमकर डरा धमका रहे हैं। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। वहीं उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि अगर जल्दी ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सर्व ब्राह्मण समाज जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी l  पीड़ित यशराज तिवारी ने बताया कि 27 जून को वह रोला हेड़ा मार्ग से अपने घर को लौट रहा था कि अचानक से फाइनेंस कंपनी में कार्य करने वाले जयदीप और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट कर रुपए छीन लिया। इसका प्रकरण भी चंदेरिया थाने में दर्ज करवाया लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी अशोक कुमार मीणा उन्हें डरा धमकाकर केस वापस लेने पर दबाव बना रहे हैं जिसके कारण उनके परिवार जनों में भय का माहौल बना हुआ है।