डूंगरपुर-प्रवेश जैन।
राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आने वाले समय होने वाली विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से लक्ष्मण मैदान में खिलाडियों के लिए चयन ट्रायल आज से शुरू किया गया। इस दौरान डूंगरपुर जिले की महिला व पुरुष टीम में चयन के लिए खिलाडियों ने खूब पसीना बहाया। आरसीए की ओर से 25 अगस्त से कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता व सितम्बर माह में राज्य स्तरीय महिला वनडे चैम्पियनशिप संभावित है। डूंगरपुर जिले के जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया की आगामी दिनों में राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता व राज्य स्तरीय महिला वनडे प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। दोनों प्रतियोगिताओ में डूंगरपुर जिले की टीमें भी भाग लेंगी। उन्होंने बताया की दोनों प्रतियोगीताओ में खिलाडियों के लिए चयन ट्रायल आज से लक्ष्मण मैदान में शुरू हुई है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया की कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल होने के लिए 102 खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल हुए है। उन्होंने बताया की इस प्रतियोगिता के लिए डूंगरपुर टीम में शामिल होने के लिए खिलाडियों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए चयन ट्रायल में आये खिलाडियों की चार अलग-अलग टीम बनाई जायेगी। फिर इन टीमो में आपस में क्रिकेट मेच करवाए जायंगे और जो खिलाड़ी इन मेचो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे उन खिलाडियों को शामिल करते हुए कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए डूंगरपुर जिले की टीम बनाई जायेगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया की इसी तरह राज्य स्तरीय महिला वनडे प्रतियोगिता के लिए 14 महिला खिलाडी चयन ट्रायल में शामिल हुई है। इनमे से भी बेस्ट खिलाडियों का चयन करते हुए टीम बनाई जायेगी।