हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा बीकानेर संभाग के दो दिवसीय दौरे के तहत रविवार को हनुमानगढ़ के राजवी पैलेस में पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता मे मिश्रा ने कहा की आम आदमी पार्टी (AAP) शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण स्तर पर संगठन विस्तार का काम कर रही है। ग्राम पंचायत संपर्क अभियान शुरू किया है। हर पंचायत व वार्ड मैं जाकर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेंगे।मिश्रा ने कहा की पार्टी राजस्थान में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारेगी। मिश्रा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जनता को राहत देते हुए मुफ्त बिजली,पानी और महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी। जनता का पैसा जनता के काम आए,नेताओं और अधिकारियों की जेब में ना जाए,ये काम दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने करके दिखाया है। मिश्रा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार महंगाई, बेरोजगारी और अपराध रोकने में विफल रही है।कांग्रेस सरकार मे जानवरों से लेकर महिलाएं तक सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा टैक्स पेट्रोल- डीजल पर राजस्थान सरकार ले रही है। बिजली की कीमतें भी अधिक हैं। महिलाओं के साथ रेप और अत्याचार के मामलों में राजस्थान पहले नम्बर पर है।वही मिश्रा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जब ईडी हमारे एक भी नेता को नहीं फसा सकी तो अब भाजपा हमारी योजनाओं को रेवड़ी बता रही है। वही पंजाब से आ रहे दूषित पानी व नशे पर मिश्रा ने कार्यकताओं से भी संवाद किया।