हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चतुर्थ पुण्यतिथि व भाजपा कार्यकर्त्ता अमित सहू के उपलक्ष्य मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी "नई आशा नई किरण" व "गूंज समाजिक संस्था" के सयुंक्त तत्वाधान मे 16 अगस्त को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक व्यापार संघ धर्मशाला,कोर्ट रोड,हनुमानगढ़ जक्शन मे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन  किया जा रहा है। इस बार शिविर की खास बात ये रहेगी की दात्री ब्लड स्टेम सेल चेन्नई द्वारा सेम्पल रजिस्ट्रेशन किये जायेगे। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए नई आशा नई किरण, अध्यक्ष अमित सहू की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। अमित सहू ने बताया की रक्तदान के लिए गाँव-गाँव जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।ताकि अधिक से अधिक रक्त एकत्रित हो और जरूरतमंदो के काम आ सके।बैठक मे संस्था उपाध्यक्ष ओम सोनी,पार्षद हिमांशु महर्षि,नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव,विश्वास भटेजा,प्रदीप कड़वा,ओम सारस्वत,दीपक खाती,प्रेम गोदारा,बलदेव चिस्तिया,चेतन मानुका,जसवीर सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता माजूद रहे।