डूंगरपुर-प्रवेश जैन। 
डूंगरपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांगो को लेकर एसबीपी कॉलेज के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इधर प्रदर्शन के बाद एबीवीपी ने कॉलेज प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव से पहले शत प्रतिशत प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग की है। डूंगरपुर जिले में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज एसबीपी कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान विद्यार्थियो की मांगो को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसबीपी कॉलेज के गेट के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया की सरकार की ओर से 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव करवाने के आदेश दिए गए है। जिसके तहत 18 अगस्त से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी और इसी दिन मतदाता सूचि भी जारी होनी है। लेकिन राजस्थान में कई कालेजो व विश्व विद्यालयों में अभी तक प्रवेश प्रकिया पूर्ण नहीं हुई है। उन्होने बताया की स्नातक प्रथम वर्ष का शिक्षण कार्य 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। वही स्नातक तृतीय वर्ष का परिणाम आना अभी शेष है। इस कारण स्नातकोत्तर के विद्यार्थियो को प्रवेश छात्रसंघ चुनाव से पहले नहीं हो पायेगा। इस कारण पीजी के विद्यार्थी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेंगे। ऐसे में एबीवीपी ने विश्व विद्यालय प्रशासन व सरकार पर लोकतंत्र की हत्या कर छात्रसंघ चुनाव करवाने का आरोप लगाया है। इधर धरना-प्रदर्शन के बाद एबीवीपी ने कॉलेज प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव से पहले शत प्रतिशत प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग की है।