जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
संत समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज ने बताया कि खाटूश्यामजी में सुबह-सुबह दर्शनार्थियों में भगदड़ मचने से 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं कई श्रद्धालु अभी तक घायल है इस पर संत समाज में आक्रोश है। संत समाज ने मंदिर कमेटी को दोषी बताया है। साथ ही राजस्थान सरकार से गुहार लगाई है कि खाटू श्याम मंदिर को तुरंत प्रभाव से देवस्थान विभाग के अधीन किया जाए जिससे मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सके। वही महाराज ने इस घटना पर नाराजगी प्रकट करते हुए बताया कि विगत 50 सालों से बाबा श्याम के मंदिर में पूरे भारतवर्ष से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। और लाखों रुपए मंदिर में दान पेटी में चढ़ा कर जाते हैं। उस पैसे का मंदिर के विकास में आज दिन तक कोई योगदान नहीं रहा। आज भी मंदिर के सामने प्रवेश द्वार पर वही छोटा सा दरवाजा बना हुआ है। जिससे श्रद्धालु आपस में अंदर ही अंदर टकराते हुए बड़ी मुश्किल से बाबा श्याम के दर्शन कर पाते हैं।