सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी उपखण्ड क्षेत्र के सलेमपुर गाँव में विलुप्त होती दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया गया। वनकर्मियों के अनुसार गंगापुरसिटी क्षेत्र में दूसरी दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव पैंगोलिन मिला है। इससे पूर्व क्षेत्र के सेवा गांव में भी पैंगोलिन मिला था और अब सलेमपुर गांव में पैंगोलिन मिला है । पैंगोलिन को चींटीखोर या सल्लू सांप भी कहा जाता है। पैंगोलिन भारत मे अब लुप्त पर्याय दुर्लभ वन्यजीव है। सलेमपुर गांव में जैसे ही ग्रामीणों को अजीब सा दिखने वाला वन्यजीव दिखाई दिया तो ग्रामीण सकते में आ गए और ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को इसकी सूचना दी ।सूचना पर नायब तहसीलदार वन विभाग की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुँचे ,जहाँ वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को रेस्क्यू किया और फिर उसे जंगल मे छोड़ दिया। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को पैंगोलिन के बारे में बताया गया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

0 टिप्पणियाँ