हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर हनुमानगढ़ तहसील के चिड़ियागांधी  के बहुचर्चित गोकशी प्रकरण के बारे मे विस्तार पूर्वक बात करते हुए मामले का संज्ञान लेने का आवेदन किया। जोशी ने बताया की जिस तरह से ग्रामीणों  व महिलाओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही जोशी ने बताया की हनुमानगढ़ में गौकशी की घटना का विरोध करने पर हिन्दूयों व युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि बंसल पर मुक़दमे करने, हिरासत में यातनाएँ देने के विरोध में व प्रशासन के ख़िलाफ़ कार्यवाही की माँग हेतु युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन सौंपा व इस मौके पर हनुमानगढ़ जिला महामंत्री रवि बंसल भी साथ रहे।
ये हुआ अब तक।
हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र के चिड़ियागांधी गांव में ईद के दिन गोकशी का मामला सामने आया था। जिसको लेकर काफ़ी विवाद हुआ था अभी तक भी प्रशासन व पुलिस मामले पर नजर बनाये हुए है।
लगाना पढ़ा था कर्फ्यू, करनी पड़ी थी नेटबंदी।
विवाद को देखकर जिला प्रशासन ने चिड़ियागांधी और गांधीबड़ी गांव में कर्फ्यू लगा दिया था वहीं पूरे भादरा उपखंड में कई दिन नेट बंदी रही थी। साथ ही इसी मामले को लेकर पूर्व में ही जिले में धारा 144 भी लागू की गई थी। काफ़ी लोगो पर मुकदमे भी दर्ज किये गये थे। गोकशी मामले की चश्मदीद महिला भी सामने आई थी जिसने गोकशी होते देखा था। हालांकि विवाद बढ़ता देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वही नागरिकों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चिड़ियागांधी में धरना भी लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। मगर ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे थे। जिस पर 26 जुलाई की रात्रि को पुलिस ने जबरन धरना उठाया और टेंट को उखाड़ दिया था साथ ही एहतियात के तौर पर नेट भी बंद कर दिया था।जबरन धरना उठाने और टेंट उखाड़ने से आक्रोशित नागरिकों ने चिड़िया गांधी गांव में विरोध प्रदर्शन किया जिसमें ग्रामीणों की पुलिस से भिड़ंत हो गई और ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थरबाजी से प्रदर्शनकारी, भिरानी थाना अधिकारी ओमप्रकाश सुथार के सिर पर और एक अन्य पुलिसकर्मी के भी हाथ पर मामूली चोट लगी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने चिड़ियागांधी और गांधीबड़ी गांव में कर्फ्यू लगा दिया था
ये प्रतिक्रिया आई थी लोगो की।
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहे हनुमानगढ़ जिले में इस तरह की पहली घटना हनुमानगढ़ जिले पर एक बदनुमा दाग बनकर उभरा है।बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो का कहना है की किसी भी धर्म के लोगो को किसी अन्य धर्म के लोगो की धार्मिक भावनायों को ठेस पहुंचाने का कृत्य नहीं करना चाहिए ताकि आपसी सौहार्द बना रहे।