मंडरायल-महेन्द्र पाल।
करौली के मंडरायल उपखंड अन्तर्गत मुरीला गांव मे शनिवार दोपहर उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया तब गांव की तीन किशोरिया तालाब में नहाने के दौरान डूब गई और उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। तहसीलदार महेंद्र कुमार ने बताया कि मुरीला गांव की तीन किशोरियां राजकुमारी पुत्री विद्याराम, सनई पुत्री यादराम, गोरा पुत्री हरकेश निवासी मुरीला शनिवार दोपहर को गांव के पास स्थित तालाब मे नहाने गई थी। नहाने के दौरान तीनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई जिसके चलते तीनों बच्चियों की मौत हो गई । पास के खेतों में स्थित ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी और बच्चों को बाहर निकलवाया जब तक तीनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद उपखंड अधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मृतक किशोरियों के गांव में पहुंचे और परिजनों को ढांढस बनाया। इधर एक साथ तीन बच्चियों की मौत होने की वजह से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।