जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में मंहगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, खाद्य तेल जैसी मूलभूत आवश्यकता की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी का जीवनयापन कठिन हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा प्री पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से जीएसटी लगाने के कारण देश में मंहगाई और बढ़ गई है। साथ ही देश में बेरोजगारी चरम पर है। जिसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रात: 10 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर स्थित राजभवन का घेराव किया जाकर कांग्रेस के विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, निगम/बोर्डों के चेयरमेन तथा वरिष्ठ नेताओ द्वारा सामूहिक गिरफ्तारी दी जायेगी तथा प्रदेश के शेष जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण जिला या ब्लॉक मुख्यालय पर मंहगाई एवं बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।देश में मंहगाई एवं बेरोजगारी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है, आवश्यक वस्तुओं पर केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी लगाने तथा युवाओं के हितों के विपरीत अग्निपथ योजना लागू करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 05 अगस्त, 2022 को कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में औपचारिक तथा अनौपचारिक सेक्टर में बेरोजगारी चरम पर है। केन्द्र सरकार ने जल्दबाजी में अग्निपथ योजना लागू करने का निर्णय लिया है जिससे न केवल सशस्त्र बलों की लम्बे समय से चली आ रही परम्पराओं और लोकाचार को नष्ट किया जा रहा है बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं पर भी प्रहार किया गया है। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों एवं जनविरोधी निर्णयों के विरूद्ध राजधानी जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजभवन, जयपुर का घेराव कर सामूहिक गिरफ्तारी दी जायेगी तथा प्रदेश के शेष जिलों में वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस कमेटी के नितर्वमान पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण जिला मुख्यालय या ब्लॉक मुख्यालय पर बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन कर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।

0 टिप्पणियाँ