चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के श्री सांवलिया जी सामान्य चिकित्सालय परिसर में संचालित हो रहे एक छत आयुर्वेदिक चिकित्सालय में सोमवार को पंचकर्म का निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। जिसका उद्घाटन आयुर्वेद विभाग के ओएसडी गिरधर गोपाल शर्मा ने किया l इस शिविर में कई असाध्य रोगों का इलाज निशुल्क किया गया है। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के ओएसडी गिरधर गोपाल शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सदियों पुरानी है और इसको किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आमजन के एलोपैथी चिकित्सा पद्धति से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की ओर परिवर्तित करने के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति काफी कारगर साबित हुई है और आमजन को इसका काफी लाभ मिला है एक छत आयुर्वेदिक चिकित्सा भवन की जर्जर हालत के बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित किया है कि वह अपने कार्यों की सूची बनाकर उन्हें भेजें जिससे कि भवन का मरम्मत का कार्य और नवीनीकरण के कार्य करवाया जा सके।

0 टिप्पणियाँ