जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
डबल शंकर महादेव मंदिर की कावड़ एवं कलश यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली जा रही है। कावड़ यात्रा 7 अगस्त को सुबह 6:00 बजे गलताजी से रवाना होगी। उसके पश्चात चौड़ा रास्ता स्थित द्वारकाधीश मंदिर से 1100 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ त्रिपोलिया बाजार किशनपोल बाजार इंदिरा बाजार बाबा हरिश्चन्द्र मार्ग होते हुए डबल शंकर महादेव मंदिर पहुंचेगी और वहां हरिद्वार से आए हुए गंगाजल एवं गलता के पावन जल से भगवान डबल शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ