जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने जिलों में कार्यरत कृषि पर्यवेक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारियों को गौवंश में फैल रही लम्पी स्किन वायरस बीमारी से बचाव के लिए राज्य सरकार की ओर से सुझाए जा रहे उपचार एवं सावधानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।कृषि आयुक्त कानाराम ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी कृषि उप निदेशक विस्तार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर किसानों को जागरुक करने एवं प्राथमिकता से आवश्यक मदद करने को कहा है ताकि प्रदेश के गौवंश में इस बीमारी का प्रकोप कम किया जा सके।