चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
देश में लगातार आमजन की दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दामों में वृद्धि और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज कलेक्ट्री चौराहे पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में धरना दिया l इसके बारे में जानकारी देते हुए राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि जब से केंद्र में भाजपा और एनडीए  की सरकार बनी है तब से महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से आमजन के उपयोग में आने वाली सभी वस्तुओं जिसमें रसोई गैस सिलेंडर,खाने का तेल दाल,पेट्रोल - डीजल सहित कई अन्य वस्तुओं के दाम में आसमान छू रहे हैं, वही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश की जनता इसका करारा जवाब देगी, वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार कांग्रेस के सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्यवाही करा कर ईडी सीबीआई और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इसी के विरोध में आज यह धरना प्रदर्शन किया गया है।