करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले के टोडाभीम कस्बे के नया बस स्टैंड  स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर टोडाभीम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा 75 वे स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा रैली निकाली गयी। उक्त तिरंगा रैली का शुभारम्भ विद्यालय के अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया I विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि तिरंगा रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड, महेंद्रवाडा, नौ बिस्वा, पॉवर हाउस, चोटिया पाडा, गणेश गंज बाजार, जोशी पाडा, जीप स्टैंड तथा मुख्य चौराहे सहित प्रमुख मार्गों से होकर पुनः विद्यालय पहुची I रैली में विद्यालय के भैया बहिन साइकिल पर सवार होकर पंक्ति बद्ध चल रहे थे । रैली के दौरान भारत माता के जयकारो से समूचा कस्बा गुंजायमान हो उठा । इस साईकिल तिरंगा यात्रा में राष्टीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाहक रामकेश मीना, खंड कार्यवाह सुनील कुमार शर्मा तथा विद्यालय अभिभावक अमित कुमार पारीक, विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र सिह चौहान आचार्य, भूपेंद्र सिंह, भाग्यासिंह, दिलीप कुमार शर्मा, अनिल कुमार बंसल, कोमल कुमार शर्मा, मुकेश महावर, मुकेश वैष्णव, बृजेन्द्र कुमार शर्मा, हंसराज महावर, कार्यालय प्रमुख नरेन्द्र जांगिड और विद्यालय के समस्त वाहन चालक मौजूद रहे।