जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल डेनमार्क की 6 दिवसीय यात्रा पर सोमवार को दिल्ली से रवाना होगा।डॉ. जोशी के नेतृत्व में डेनमार्क जा रहे इस प्रतिनिधि मण्डल की डेनमार्क में स्मार्ट वाटर सप्लाई, एकीकृत शहरी जल योजना, अर्बन प्लांनिग एण्ड गवर्नेंस, वेस्ट वॉटर प्लानिंग एण्ड मैनेजमेंट, पेयजल एवं शहरी आधारभूत संरचना जैसे विषयों पर चर्चा होगी। प्रतिनिधि मण्डल डेनमार्क के आरहूस शहर में पेयजल आपूर्ति सिस्टम एवं वहां के नहरी तंत्र का अवलोकन भी करेगा। इस प्रतिनिधि मण्डल में अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी ड. सुबोध अग्रवाल, प्रमुख सचिव जल संसाधन आनंद कुमार, स्वायत शासन सचिव जोगाराम, महापौर नगर निगम उदयपुर  गोबिंद सिंह, कमिश्नर उदयपुर नगर हनुमान सिंह बारहट, आरयूआईडीपी के मुख्य अभियंता अरूण व्यास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता शुभांशु दीक्षित शामिल हैं। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का भी डेनर्माक के दौरे पर जाना प्रस्तावित था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे डेनमार्क नहीं जा रहे हैं।