जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान की एसडीआरएफ टीम को Governance Now 2nd India Police Award 2022 मिला है। एसडीआरएफ कमांडेड पंकज चौधरी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित अवार्ड एसडीआरएफ़ राजस्थान द्वारा “रेस्क्यू व रिलीफ़” के लिए वर्षपर्यंत किए गए साहसिक व उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। 31 दिसंबर 2021 तक वर्ष 2021 के लिए देशभर के पुलिस के विभिन्न विंग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के आधार पर नॉमिनेशन माँगा गया व विभिन्न कमेटियों के सघन स्क्रीनिंग के उपरांत एसडीआरएफ़ राजस्थान को यह अवार्ड आज दिया गया। अवार्ड समारोह में दक्षिणी के राज्यों का प्रभुत्व रहा। वही उत्तर के राज्यों में राजस्थान SDRF के अलावा दिल्ली को भी अवार्ड मिला। आईपीएस पंकज चौधरी ने आज समारोह में बोलते हुए ये प्रतिष्ठित अवार्ड उन एसडीआरएफ़ के जवानों को समर्पित किया जिन्होंने अपनी जान की बाज़ी लगाकर वर्ष 2021 -2022 में विभिन्न रेस्क्यू में हज़ारों लोगों का जीवन बचाया है ।