करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश चंद मीना करौली दौरे पर हैं। मंत्री ने अपने आवास लावनिया हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के लोगो ने पानी, बिजली, सड़क, आवास सहित विभिन्न समस्याएं मंत्री को बताई। इसके बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर निर्देश देकर समस्याओं का निस्तारण करवाया। इसके बाद मंत्री ने सपोटरा पहुँच कर पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सभी विभागों के खंडस्तर के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की पानी, बिजली और आवास की सबसे अधिक समस्याएं सामने आई। मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि लोगों को ऑफिस और अधिकारियों के चक्कर नही लगाने पड़े। इसके लिए जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर जल्द निस्तारण कराए। क्षेत्र के लोगों के काम नही रुकने चाहिए।

0 टिप्पणियाँ