झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड जिला अस्पताल के ठेका कर्मचारियों ने आज अपने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । इस दौरान कर्मचारियों ने ठेकेदार के दफ्तर पर ताला भी जड़ दिया। कर्मचारियों का कहना था कि उनके पिछले 2 माह का वेतन बकाया चल रहा था जिसके बाद कुछ दिन पहले भी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। उसके बाद ठेकेदार ने 1 माह का वेतन भुगतान कर दिया जबकि 1 माह का बकाया वेतन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। सारे मामले में आज ठेका कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार कर देने से अस्पताल की व्यवस्थाएं भी चरमरा गई। जिससे अस्पताल में मरीज और उनके तीमारदार परेशान होते नजर आए। सारे मामले में ठेका कर्मचारियों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन ने उनके बिल पास कर के वेतन ठेकेदार के खाते में डाल दिया है। लेकिन ठेकेदार पिछले 2 दिनों से उनके वेतन का भुगतान नहीं कर रहा। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सारे मामले में ठेका कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनके वेतन का पूर्ण भुगतान नहीं हो जाता तब तक वो कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।