करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला मुख्यालय पर शहर के सफाई कर्मचारियों की मांगों के समाधान करने के मामले में सफाई यूनियन अध्यक्ष ग्यारसीराम ने शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौपा। अध्यक्ष ग्यारसीराम ने बताया कि नगर परिषद करौली मे सफाई कर्मचारियों की मांग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन नगर परिषद का और इस ओर कतई ध्यान नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों की जो 10 मांगे अति शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन के लिए उतारू होना पड़ेगा।
ये है मांगे।
सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन ऑनलाइन किया जाए। ट्रैवल सफाई कर्मचारियों का 9 18 27 में से 9 का लाभ अति शीघ्र दिलाया जाए। अन्य समाज के कर्मचारियों का तो प्रमोशन कर दिया गया लेकिन सफाई कर्मचारी जो कई वर्षों से जमादार व अन्य कार्य पर लगे हुए हैं उनका प्रमोशन नहीं किया जाता है इनका भी अति शीघ्र प्रमोशन किया जाए। 53 कर्मचारियों के डिफेक्ट एरियल और 27 कर्मचारियों के एरियल का अतिशीघ्र भुगतान कराए जाए। हमारे सिलेंडर, वर्दी का भी भुगतान कराया जाए। सफाई संसाधन हाथ गाड़ी हावड़ा हावड़ा, पणजी, जूते, ग्लब्ज, वास उपलब्ध कराया जाए। सभी कर्मचारियों की कर्मचारी आईडी बनवाई जाए। मेडिकल सुविधा हेतु आरजीएचएस कार्ड बनवाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि ये कार्ड सभी नगर पालिका व पालिका में बन चुके हैं लेकिन यहां अभी तक नहीं बने हैं। जनसंख्या व क्षेत्रफल के आधार पर परिषद में लगभग 300 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। ठेके में लगे सभी कर्मचारियों का लगभग 2 माह का भुगतान कराया जाए। वह कुछ कर्मचारियों का पूर्व में बकाया भुगतान भी नहीं किया उनका भी भुगतान कराया जाए। ज्ञापन में जितनी भी समस्याएं बतलाई गई है। उनका शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने विभिन्न मांगों के लिए अतिशीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।

0 टिप्पणियाँ