डूंगरपुर-प्रवेश जैन। 
डूंगरपुर जिले के भाजपा नगर मंडल की ओर से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के किये गए अपमान विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभू पंड्या के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सांसद अधीर रंजन का पुतला फूकते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही सांसद अधीर रंजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ बोले गए अपमान जनक शब्दों के खिलाफ भाजपा पार्टी में रोष व्याप्त है। इसी के तहत डूंगरपुर जिले में भाजपा नगर मंडल की ओर से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभू पंड्या के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जैन, सभापति अमृतलाल कलासुआ सहित अन्य भाजपा नेता व पार्षद कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन का पुतला भी फूंका। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभू पंड्या ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के बोले गए शब्दों की निंदा की। उन्होंने कहा की सांसद अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ बोले गए अपमान जनक शब्द उनकी छोटी सोच व मानसिकता को दर्शाता है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।