जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। मुर्मू के निर्वाचन की खुशी को राजस्थान भाजपा मुख्यालय में सेलिब्रेट किया गया। सेलिब्रेशन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के साथ ही जयपुर शहर से आने वाले पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल भी लगाया। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने जा रही हैं जो एक संवैधानिक पद है। लेकिन वह एनडीए की प्रत्याशी भी हैं। जिसके चलते बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके होने वाले निर्वाचन से पहले ही इस सेलिब्रेशन के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। बता दे, कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं। मुर्मू के निर्वाचन के साथ ही शपथ ग्रहण के कार्यक्रम तक लगातार आदिवासी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सेलिब्रेशन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में अगले 2 दिन दौरा करेंगे और वहां रहकर ही द्रैपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का सेलिब्रेशन भी करेंगे।

0 टिप्पणियाँ