जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
शादी के 25 साल बाद एक 52 साल की महिला अपने चार लड़कों को छोड़ कर प्रेमी के संग भाग गई। महिला के पति ने लाख प्रयास किये लेकिन महिला ने घर आने से मना कर दिया। विवाहिता बोली अब उसका पति गणपत लाल है और वह उसी के साथ आगे का जीवन जिएगी। इसके बाद पीड़ित नरेश कुमार टिनकर सांगानेर थाने पहुंचा और पुलिस को आप बीती बताई। पुलिस ने भी नरेश को थाने से भगा दिया। नरेश ने कोर्ट की शरण ली जिसके बाद कोर्ट आदेश पर सांगानेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सितम्बर 2021 में पीड़ित नरेश कुमार की पत्नी संगीता चार जवान लड़कों को छोड़ कर किरायेदार गणपत लाल के साथ भाग गई। गणपति कई सालों से उनके मकान पर किराए पर रहता था। दोनों के बीच सम्बंध बने और दोनों 50 हजार रुपए नगद और जेवरात चोरी कर के भाग गए। पीड़ित नरेश ने समाज में छानबीन की तो पता चला की किराएदार गणपतलाल के साथ उसकी पत्नी संगीता रह रही है। पीड़ित ने प्रयास किए। लेकिन संगीता ने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही और कहा वह उसका पति नहीं ना ही उसके कोई चार बच्चे हैं। उसका पति गणपत लाल है। पीड़ित की दर्ज शिकायत पर पुलिस ने संगीता और गणपत को थाने बुलाकर अनुसंधान करना शुरू कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ