झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के नवनियुक्त एसपी ऋचा तोमर ने पिड़ावा थाना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर में पुलिस मित्र,सुरक्षा सखियो, सीएलजी सदस्यों व आमजन से संवाद किया।संवाद के दौरान एसपी ने लोगों से पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुना तथा रूपरेखा बनाकर समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं आमजन की समस्याओं सुनने के बाद एसपी ऋचा तोमर ने सख्त अंदाज में कहा कि गर्ल्स स्कूल या कॉलेज के आसपास आवारा लड़के मंडरायगे तो उन्हें थाने की हवा खानी होगी एवं पब्लिक पैलेस पर कोई व्यक्ति शराब पीता हुआ पाया गया तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसपी ने थाने में घूम कर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में फैली गंदगी व अनियमितताओं को देखकर सीआई को जमकर लताड़ लगाई, वॉशरूम की दयनीय स्थिति को देखकर नए व्यवस्थित वॉशरूम बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने सीआई की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई।

0 टिप्पणियाँ