हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ जिले में अपराधी बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में दो दिनों में ही पिस्तौल की नोक पर लूट की दो वारदातें हो चुकी हैं। एक दिन पहले पीलीबंगा में पिस्तौल की नोक पैट्रोल पम्प से 25 हजार रुपयों की लूट के अगले ही दिन कल रात्रि को 4 नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर भिरानी थाना क्षेत्र के छानीबड़ी गांव में ईमित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने पर भिरानी पुलिस मौके पर पहुंची मगर लुटेरे फरार होने में सफल हो गया। घटनास्थल के हरियाणा सीमा पर होने के कारण लुटेरों के हरियाणा फरार होने की आशंका है। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसमें 4 लुटेरे पिस्तौल की नोक पर लूट करते हुए दिख रहे हैं। जिले में दो दिन में हुई लूट की दो घटनाओं से नागरिकों में खोफ है और दोनों ही वारदातों में लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।