जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भरतपुर में अवैध खनन और साधु विजयदास की मौत के मामले में भाजपा के चार सांसदों की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिल्ली में सौंपने के बाद इस जांच समिति ने रिपोर्ट की एक प्रति केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी दी। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में सीबीआई से करवाने की मांग रखी है। जांच समिति के सदस्य राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सांसद सत्यपाल सिंह, सांसद बृजलाल यादव के अलावा जयपुर ग्रामीण सांसद और बीजेपी प्रवक्ता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ