जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्व मंत्री और सांगानेर विधानसभा की विधायक रही इंदिरा मायाराम का लंबी बीमारी के चलते आज निधन हो गया।बता दें कि इंदिरा मायाराम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहले कार्यकाल में 1998 से 2003 के बीच मंत्री रही थी। कांग्रेस की बड़ी दिग्गज नेता रही है और उनके बेटे अरविंद मायाराम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार है। सीनियर आईएएस अधिकारी रहे हैं। इंदिरा मायाराम के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ,पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ,खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ,वन मंत्री रामलाल जाट, खेल मंत्री अशोक चांदना पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ,मुरारी लाल मीणा, लालचंद कटारिया सहित सभी कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ