डूंगरपुर- प्रवेश जैन।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा पुछताछ करने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आज डूंगरपुर जिले में युथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्ता गांधी आश्रम स्थित विधायक कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहा से प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में कार्यसकर्ताओ ने हाथो में युथ कांग्रेस के झंडे लहराते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली वही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन भी किया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी का दुरुपयोग करते हुए देश की जनता के हक की लड़ाई लड़ने वाली सोनिया गांधी व राहुल गांधी को बिना वजह परेशान कर रही है। घोघरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तानाशाह होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोटते हुए विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी को समाप्त करना चाहती है लेकिन वो अपने मंसूबेसीमे कामयाब नही हो पाएंगे। घोघरा ने बेरोजगारी, महंगाई और आतंकवाद सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि केंद्र सरकार ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस नेताओं को परेशान करना बंद नही किया तो युथ कांग्रेस प्रदेश और देशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।