जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के चित्रकार विनय त्रिवेदी अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता विध्नहर्ता में भाग लिया। इसमें दुनिया भर के कलाकारों के साथ भाग ले रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता भगवान गणेश पर आधारित है।प्रतियोगिता का आयोजन रौवा इंटरनेशनल सप्लाई एंड सर्विसेज के सीईओ अजीत राव के सहयोग से किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान कलाकारों द्वारा बनाई गई कला कृतियों के समर्थन में 10 से 15 जुलाई तक ऑनलाइन वोटिंग होगी। विजेता की घोषणा ऑनलाइन वोटिंग और जूरी के वोटों के औसत के आधार पर की जाएगी।

प्रतियोगिता दो कैटेगरी में।
प्रतियोगिता के संयोजक अनिल केजरीवाल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में फैलाना था। यही कारण है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया। प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य स्थानों के 30 कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 'विघ्नहर्ता' में दुनिया भर के कलाकार भाग ले रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता भगवान गणेश पर आधारित है।