जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर शहर के कालवाड रोड स्थित रघुनाथ धाम रामानुज आश्रम तन्त्र पचार पीठ में आचार्य पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव तंत्र सम्राट स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार 12 जुलाई से तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में 14 जुलाई को तक मनाया जाएगा। रघुनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर झालानी एवं कोषा अध्यक्ष महेश वाधवानी ने बताया की तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत मंगलवार 12 जुलाई को रामायण पाठ 21 विद्वानों के द्वारा रामायण पाठ का आयोजन एवं वाल्मीकि सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।13 जुलाई को सुबह पूर्व आचार्य का गुरु पूजन एवं गीता पाठ का आयोजन होगा।कार्यक्रम में म्हारो श्याम धणी परिवार की ओर से बुधवार को सुबह से भजनों का आयोजन होगा। जिसमें राजस्थान के नामी भजन कलाकार तेज सिंह राठौड़,रितु पांडे, राज बन्ना, रामअवतार चाचा, भारती कुमावत सहित कई नामी भजन गायक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। 14 जुलाई को कार्यक्रम का समापन होगा। गौरतलब है कि पूज्य गुरुदेव स्वामी सौरभ राजेंद्र आचार्य महाराज के शिष्य संपूर्ण भारतवर्ष में मौजूद है। वह सभी ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से या अन्य कई स्रोत के माध्यम से गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

0 टिप्पणियाँ