श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
डिजिटल इंडिया सप्ताह संपूर्ण देश में कई डिजिटल पहल कर के मनाया गया। उसी के अंतर्गत श्रीगंगानगर सैन्य स्टेशन में भारतीय सेना ने डिजिटल इंडिया के बारे में सैनिकों, परिवारों और बच्चों को शिक्षित करने के लिए कई इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को ई-गवर्नेंस का हिस्सा बनने वाली डिजिटल सेवाओं के प्रभावी उपयोग के बारे में पूरी जानकारी दी गई। परिवारों और बच्चों ने डिजिलॉकर और ई-आधार सहित सरकार की उपलब्ध सेवाओं के साथ सीखने और खुद को अपडेट रखने के लिए अपनी गहरी रुचि दिखाई। पारदर्शिता और दक्षता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को डिजिटल उपकरणों के साथ सशक्त बनाने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप डिजिटल रूप से सुदृढ़ होने की सुविधा के लिए यह आयोजन एक कदम साबित हुआ।