झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले पिडावा शहर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 मरीजों को लाभान्वित किया गया।दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सचिव सुखमाल जैन बताया है कि शहर के सराय में स्थित अंबेडकर भवन में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर एवं सद्गुरु सेवा संस्थान झालावाड़ के संयुक्त तत्वाधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 मरीजों का नेत्र का नि:शुल्क परीक्षण किया गया। जिसमें से 71 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद रोग पाया गया। जिनको नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिन्हें सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए मध्यप्रदेश के आनंदपुर पहुंचाया गया है। जहां उनकी आंखों का ऑपरेशन कर उन्हें वापस पिड़ावा छोड़ा जाएगा। इस दौरान सोशल ग्रुप के संस्थापक नगेश जैन सहित ग्रुप के कई सदस्यों ने सहयोग किया।
0 टिप्पणियाँ