करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली के कटकड गांव मे रविवार को कन्हैया दंगल का आयोजन हुआ। दंगल मे करौली विधायक लाखन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणो ने हिस्सा लिया। इस दौरान कन्हैया दंगल को देख स्थानीय विधायक एव डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष कार्यक्रम मे ही थिरकने लगे। दरअसल करौली जिले के कटकड़ पंचायत में कन्हैया दंगल का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे करौली के विधायक एव डांग विकास बोर्ड के लाखन सिंह मीना ने भी शिरकत की। इसी दौरान कन्हैया दंगल में पद गायन को सुनते हुए विधायक का मन नही माना तो खुद ही कार्यक्रम मे नाचने लगे और पद गायन करते हुए नजर आये। विधायक को नृत्य करते देख ग्रामीण भी कार्यक्रम मे नृत्य करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे, कि डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष लाखन सिंह अपने पैतृक गांव कटकड गांव में पहुंचे। जहां पर कन्हैया दंगल का आनंद लिया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया।