झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले मे आज भी रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी है। लगातार हल्की बारिश का दौर चलने से जिले के नदी तालाबों में भी पानी की खासी आवक हुई है, तो वहीं सीमावर्ती मध्यप्रदेश में भी अच्छी बारिश होने से कालीसिंध बांध का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके चलते बांध का एक गेट खोल कर 4000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है तो वहीं जिले के मनोहरथाना क्षेत्र का कालीखाड बांध भी लबालब हो चुका है। जिले मे बीते 24 घंटों की बात करें तो सर्वाधिक बारिश गंगधार और बकानी क्षेत्र में 36 एमएम दर्ज की गई तो वहीं झालावाड़ में 31एमएम और रायपुर में 25 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जिले में इस सीजन की औसत बारिश की अब तक 298 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है तो वहीं आज सुबह से ही जिले में मौसम खुला हुआ है और धूप छांव का सिलसिला चल रहा है। लेकिन जिले में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। जिले में बारिश का दौर शुरू होने के बाद अब लोग पिकनिक स्पॉट पर भी पहुंचने लगे हैं तो वहीं लोग अपने परिवार के साथ नदी तालाबों पर भी सुहाने मौसम का लुत्फ उठा रहे है।

0 टिप्पणियाँ