जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी को पत्र लिखकर हनुमान टेकरी के रास्ते आबू-निचलागढ़ रोडक्रॉसिंग हेतु एनएच-27 पर ओवर/अंडर ब्रिज बनाने की नितान्त आवश्यकता पर जोर दिया है एंव इस अति महत्वपूर्ण ओवरब्रिज /अंडरब्रिज के निर्माण के संबंध में गडकरी से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। सांसद ने पत्र में विस्तृत उल्लेख किया है कि यह एन.एच-27 गुजरात, राजस्थान के एकमात्र अति लोकप्रिय हिल स्टेशन माउंट आबू और उदयपुर की कनेक्टिविटी के लिए यह महत्वपूर्ण राजमार्ग है। हालांकि इस राजमार्ग के निर्माण के दौरान एन.एच.ए.आई ने इस सड़क को पार करने के लिए मिडियन पर एक कट प्रदान किया था, लेकिन दुर्भाग्य से राजमार्ग पर यह स्थान एक ब्लैकस्पॉट बन गया है और पिछले 5 वर्षों में लगभग 100 घातक दुर्घटना ओंमें लगभग 140 व्यक्ति मारे जा चुके है। इस जंक्शन पाईन्ट के माध्यम से यह सड़क आबू रोडब्लॉक के भाखर क्षेत्र के लिए एक जीवन रेखा है। इस सड़क पर विभिन्न चेनैजें में स्थित लगभग 45,000 आबादी के 8 पंचायत मुख्यालय और 26 गांव हैं। वर्तमान में मौजूदा सड़क क्रॉसिंग से लगभग 12,000 पीसीयू के रूप में सभी वाणिज्यिक, यात्री और अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहन गुजर रहे हैं और हर साल इसमें लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि दर मानी जा रही है।सांसद डांगी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सड़क परिवहन मंत्री से सहानुभूति पूर्वक विचार करने और इस स्थान पर लगातार होने वाले हताहतों को बचाने के लिए एक ओवरब्रिज/अंडरब्रिज की तत्काल मंजूरी देने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

0 टिप्पणियाँ