अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 15 लाख 66 हजार 992 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें प्रथम लेवल में 4 लाख 1 हजार 06 एवं द्वितीय लेवल में 12 लाख 94 हजार 186 अभ्यर्थी हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन जारी की है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 23 और 24 जुलाई को होगी। बता दें, कि परीक्षा में दो लाख के करीब अभ्यर्थी अन्य प्रदेशों के हैं। प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर 1 हजार 376 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दिए गए लिंक reetraj2022 पर अपना एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी या एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इधर रीट परीक्षा 2022 के लिए रीट कार्यालय में कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। कंट्रोल रूम सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। बोर्ड ने कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर भी जारी किए हैं। अभ्यर्थी 0145-2630436, 2630437, 2630439 और 7665007857 एवं 7737804808 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ईमेल आईडी bserreet2022@gmail.com पर भी सूचना दी जा सकती है।
0 टिप्पणियाँ