जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव में आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत के 20 करोड़ों घरों पर तिरंगा लहराने का महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर भी इस अभियान में अपनी भूमिका निभाएगा और सभी 150 वार्डों में प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि नगर निगम ग्रेटर के सभी पार्षद चाहे वह किसी भी दल के हों इस राष्ट्रीय पर्व के इस महाअभियान में सहभागी बनेंगें। पुनीत कर्णावट ने बताया कि तिरंगा महा अभियान को सफल बनाने हेतु जयपुर शहर के सभी व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व नागरिक विकास समितियों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करके हर घर तिरंगा महाअभियान में सहयोग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पुनीत कर्णावट ने कहा कि तिरंगे की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है जब रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान दोनों देशों ने तिरंगा थामें भारतीय विद्यार्थियों को सेफ पैसेज देने के लिए अपना युद्ध तक रोक दिया था। आगे उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक पूरा विश्व एक अनूठे कीर्तिमान का साक्षी बनने जा रहा है जब भारत के 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराएगा।