अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2022 की सीनियर सेकेंडरी विज्ञान और वाणिज्य का परीक्षा परिणाम आज दोपहर दो बजे तक आएगा। बोर्ड के प्रशासक मंत्री परीक्षा परिणाम अजमेर बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जारी करेंगे।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2022 का बुधवार को पहला परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड बारहवीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी करेगा। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थी इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी विज्ञान वर्ग में 2 लाख 32 हजार 5 और वाणिज्य वर्ग में 27 हजार 339 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थी बोर्ड का परिणाम वेबसाइट www. rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।