जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने विधायकों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले विधायकों की मांग पर कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों से अचानक रोक हटा दी। वहीं अब डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा से विवाद होने वाले एसडीएम मणीलाल तीरगर को एपीओ कर दिया है। उनकी जगह पर आसपुर एसडीएम प्रवीण कुमार मीणा को डूंगरपुर एसडीएम लगाया गया है।
घोघरा की मांग पूरी।
सीएम गहलोत ने आखिर घोघरा की मांग को पूरा करते हुए डूंगरपुर SDM को APO कर दिया। बता दें, कि एसडीएम का पिछले दिनों घोघरा से विवाद हुआ था। विवाद के बाद एसडीएम पर कार्रवाई नहीं होने से घोघरा सरकार से नाराज हो गए थे। कार्मिक विभाग ने पांच आरएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। यह माना जा रहा है कि इन सब आरएएस के तबादले स्थानीय विधायकों के कहने पर किए गए हैं। आदेश के अनुसार ऋषि बाला श्रीमाली को उप प्राचार्य एकपीआरटीएस टोंक, हेमेंद्र नागर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डूंगरपुर, अकील अहमद खान को उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग बांसवाड़ा, प्रवीण कुमार मीणा को खंड अधिकारी डूंगरपुर और राजीव द्विवेदी को उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक बांसवाड़ा लगाया गया है।

0 टिप्पणियाँ