श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में लगता है पुलिस का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो चुका है।बदमाशों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। हर दिन तीन-चार मारपीट, छीना झपटी और लूट की घटनाएं हो रही है। ऐसी ही एक घटना में 8- 10 बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर मार्बल व्यापारी को कार से उतारकर बुरी तरह पीटा। जिससे उसके हाथ और पैरों में फ्रैक्चर हो गए। गंभीर अवस्था में व्यापारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना के अनुसार राधेश्याम गर्ग पिछले काफी सालों से मार्बल एवं प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता है।सम्भवतः उसकी किसी के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी को लेकर चेताली एंक्लेव के सामने उसकी कार को मोटरसाइकिल से औवर टेक करके रोका गया। इसी बीच 8- 10 गुंडों ने उसे कार से बाहर निकालकर हॉकी सरिए डंडों से बुरी तरह पीटा। करीब 2 मिनट पीटने के बाद सारे हमलावर वहां से फरार हो गए। यह वारदात घटना के सामने मकान में लगें की सीसीटीवी में कैद हो गई। सदर थाना पुलिस ने फिलहाल दो बदमाशों को दस्तयाब किया है, आगे पूछताछ जारी है।