जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
फ्रांस में चल रहे पैराशूटिंग वर्ल्ड कप में जयपुर की अवनी लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता है। जयपुर की अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में 250.6 अंकों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए मेडल हासिल किया है। अवनी ने गोल्ड जीतने के साथ ही अगले पैरालिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 3 दिन पहले तक अवनी की मां श्वेता जेवरिया और कोच राकेश मनपत का वीजा जारी नहीं किया गया था। इसके बाद अवनी लेखरा ने ट्वीट कर खेल और विदेश मंत्रालय से मदद मांगी थी। मंत्रालय में इस पर ध्यान देते हुए तत्काल वीजा जारी किया था।अवनी अब 9 जून को 10 मीटर प्रोन, 11 जून को 50 मीटर थ्री पोजिशन और 12 जून को पचास मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगी। 13 जून को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम हैं। उनके पिता प्रवीण लेखरा बताते हैं कि पैरालिंपिक में जीत के बाद लोगों का जो प्रेम और स्नेह अवनी को मिला, उससे उनका हौसला बढ़ा है। टोक्यो पैरालिंपिक में अवनी लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। इसके बाद उन्होंने 50 मीटर राइफल में कांस्य पदक जीता। इस तरह अवनी ने टोक्यो पैरालिंपिक में कुल 2 पदक जीते थे। वह पैरालिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली भारत की पहली पैरा एथलीट हैं।

0 टिप्पणियाँ