सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहड़ ने बताया कि  सामाजिक न्याय  एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय व अनुदानित छात्रावास में वर्ष 2022-23 के लिए 8 जून से 28 जुलाई तक ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किये जाने की व्यवस्था लागू की गई है। छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सामान्य दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। विभागीय छात्रावासों में नवीन प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र sso.rajasthan.gov.in पर नवीन प्रवेश प्रोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से आमंत्रित किये जायेंगे। एक विद्यार्थी आवेदन पत्र में अधिकतम तीन छात्रावासों का चयन  ऑनलाईन कर सकेंगे। पूर्व में प्रवेशित उत्तीर्ण विद्यार्थी नवीन प्रवेश पोर्टल पर प्रोफाईल तैयार करने के पश्चात गत वर्ष के आवेदन क्रमांक दर्ज कर गत वर्ष की अंकतालिका पोर्टल पर अपलोड़ कर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में ऑनलाईन आवेदन की प्रवेश प्रकिया आरंभ।

सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।

सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहड़ ने बताया कि  सामाजिक न्याय  एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय व अनुदानित छात्रावास में वर्ष 2022-23 के लिए 8 जून से 28 जुलाई तक ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किये जाने की व्यवस्था लागू की गई है। छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सामान्य दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। विभागीय छात्रावासों में नवीन प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र sso.rajasthan.gov.in पर नवीन प्रवेश प्रोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से आमंत्रित किये जायेंगे। एक विद्यार्थी आवेदन पत्र में अधिकतम तीन छात्रावासों का चयन  ऑनलाईन कर सकेंगे। पूर्व में प्रवेशित उत्तीर्ण विद्यार्थी नवीन प्रवेश पोर्टल पर प्रोफाईल तैयार करने के पश्चात गत वर्ष के आवेदन क्रमांक दर्ज कर गत वर्ष की अंकतालिका पोर्टल पर अपलोड़ कर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।