जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान राज्य सभा की चौथी सीट पर भाजपा समर्थित निर्दलीय डॉ सुभाष चंद्रा को जिताने के लिए बीजेपी के नेता अब एकजुट दिख रहे हैं। भाजपा मुख्यालय में चुनावी रणनीति बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एक जाजम पर नजर आए। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ बैठकर इन्होंने अहम मंत्रणा की। बैठक अनौपचारिक थी। लेकिन इसमें खास बात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का इसमें शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचना था। जानकर सुत्रो के मुताबिक राज्यसभा चुनाव में विधायकों के प्रशिक्षण कैंप के जरिए एक स्थान पर जुटने को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। वहीं भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुभाष चंद्रा को अतिरिक्त 11 वोट दिलाने के लिए किन विधायकों से संपर्क कर भाजपा के साथ जोड़ा जा सकता है, उसको लेकर भी रणनीति बनी।हालांकि इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया। बताया जा रहा है कि 6 जून को भाजपा विधायकों की बाड़ेबंदी की जाएगी। इसके लिए 5 जून की रात तक सब विधायकों को जयपुर पहुंचने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिससे 6 जून को भाजपा मुख्यालय पर एकत्रित होकर वहां से प्रशिक्षण कैंप स्थल पर पहुंचा जा सके। आपको बता दें, कि राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। बीजेपी को अपने समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को जिताने के लिए 11 अतिरिक्त वोटों की दरकार है।

0 टिप्पणियाँ