झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के सुनेल थाना पुलिस ने अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की और बजरी का परिवहन करते बजरी से भरे दो डंपर को जप्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों डंपर चालकों को भी गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सुनेल थानाधिकारी मनसी राम ने बताया कि झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन पर अवैध बजरी परिवहन व खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सुनेल थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी, उसी दौरान गडारा आम रोड तथा आहू नदी पुलिया के समीप दो डंपर अवैध बजरी से भरकर जाते नजर आए। जिन्हें पुलिस टीम ने रोक कर जप्त कर लिया और सुनेल थाने लाकर खनन विभाग को भी सूचना भेज दी। इस दौरान पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते दोनों डंपर के चालकों हंसराज गुर्जर तथा कमलेश बागरी को भी माइनिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।