जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष आईएएस श्रेया गुहा ने बताया कि डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान की ओर से 'रंग सार आर्ट एग्जिबिशन एवं डेमोंस्ट्रेशन' का आयोजन आज शनिवार को जवाहर कला केंद्र की सुरेखा आर्ट गैलरी में किया जाएगा। इस आर्ट एग्जिबिशन को शनिवार सुबह 11:00 बजे इंटरनेशनल डेल्फिक कौंसिल के महासचिव रमेश प्रसन्ना शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष संदीप वर्मा भी शामिल होंगे।श्रेया गुहा ने बताया कि इस एग्जिबिशन में 26 जून को लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एग्जिबिशन में सैयद शाकिर अली, संदीप वर्मा, सुब्रतो मोंडल, वीरेंद्र बानू, सुमित सिंह, अमित कल्ला, राजेंद्र प्रसाद, उर्मिला यादव, देविका शेखावत एवं महेश के कुमावत सहित विभिन्न कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान कला को प्रोत्साहित व संरक्षण करने में एक प्लेटफोर्म की तरह कार्य कर रहा है जिससे न केवल विलुप्त होती कलाओं को आधार मिलेगा बल्कि नई पीढ़ी के लिए कला आधार सेतु भी बनेगा।

0 टिप्पणियाँ