करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह करौली में कार्यरत सहायक कर्मचारी रामचरण भंडारी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर विदाई समारोह जिला बाल कल्याण समिति बाल अधिकारिता विभाग एवं किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रामचरण भंडारी ने कहा कि इस कार्यालय का कार्यकाल मेरे जीवन में एक अनूठा उदाहरण बना रहेगा यहां की याद हमेशा मेरे दिल में बसी रहेंगे। बाल कल्याण समिति अनिल शर्मा ने कहा कि रामचरण भंडारी का कार्य काल हमारे अल्प समय में एक अनूठी छाप छोड़ चुका है। इस अवसर पर रामचरण भंडारी को करौली जिले के चार धामों स्मृति चिन्ह देकर एवं साफा और माला पहनाकर विदाई की गई ।
इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा एवं सदस्य फजले अहमद , बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कृष्णकांत सांखला , समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह एवं हिंडौन पंचायत समिति प्रधान विनोद कुमार जाटव, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं बाल अधिकारिता विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।