श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर की लड़ाई गांव में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित गुर्गे को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि राजवीर सिंह उर्फ राजवीर सोपुर देने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल कर प्रख्यात गायक sidhu-moose-wala की हत्या कांड के बारे में कई जानकारियां वायरल की थी। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मुखबिर से कैसरी सिंहपुर थाना अधिकारी गोपाल को जानकारी मिली थी कि हमदर्द सोशल मीडिया चैनल पर एक आडियो वायरल हो रहा है। जिसको वायरल करने वाले का नाम राजवीर सोपु पुत्र जगदवे सिहं जाति तरखान निवासी अमरगढ तहसील सादुलशहर है जो छिपता फिर रहा है। यह अरायण गांव मे अपनी मौसी के लडके लखविन्द्रसिहं चानी के पास आया हुआ है। जिसने कनाडा के हमदर्द सोशल मीडिया को फोन पर इन्टरव्यु दिया है। जिसमे उसने लाँरेन्स बिश्नोई गैंग का सदस्य होना और अपने आपको लाँरेन्स बिश्नोई का धर्मभाई होना बताया है। इस सूचना पर रामनिवास एसआई  मय स्टाफ के द्वारा गांव अरायण मे लखविन्द्र सिहं चानी के घर से राजवीर सोपु पुत्र जगदवे सिहं उम्र 21 साल निवासी अमरगढ पुलिस थाना सादुलशहर जिला श्रीगगानगर के गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जा से एक देशी कट्टा 32 बोर बरामद किया गया।