करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया ने अपने दो दिवसीय करौली दौरे के दौरान बुधवार को करौली जिले के हिण्डौन क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सांसद डा. राजोरिया ने हाडौली बस स्टेण्ड चिनायटा पर आयोजित सद्भावना प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डा. राजोरिया ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही उनमें एकजुटता की भावना भी विकसित होती है।
इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक सौहार्द्र विकसित होता है। इस कार्यक्रम में डा. राजोरिया के साथ भरतपुर के जाट समाज के नेता नेमसिंह फौजदार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर, समाज सेवी गजानन्द सोलंकी, शीला चंदन, चरण चौधरी, मोरध्वज पहलवान, वीरेन्द्र बाबूजी, मनोज सरपंच ग्राम पंचायत चिनायटा, दिनेश डागुर, पंचायत समिति हिण्डौन सरपंच संघ अध्यक्ष भूदेव डागुर, पंचायत समिति सदस्य चंदन बिडरवास, भल्लू सिंह गुर्जर, रविन्द्र डागुर, लाला डागुर, पुष्पेन्द्र डागुर आदि भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। इसके उपरांत डा. राजोरिया ने ग्राम पंचायत जगर के ग्राम खानाका में मंदिर के शिलान्यास/भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में डा. राजोरिया के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुगर सिंह गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य चंदन बिडरवास, सरपंच जगर समय सिंह गुर्जर, सरपंच जटवाडा भीम सिंह गुर्जर, जमना लाल सरपंच ग्राम पंचायत डुकावली, द्रौण गुर्जर गुढला, समाजसेवी पुष्पेन्द्र गुर्जर जटवाडा, समाजसेवी रणवीर सिंह कसाना, भल्लू सिंह गुर्जर, महाराज सिंह मावई आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकडों की संख्या में आमजनता उपस्थित रही। इसके उपरांत सांसद डा. राजोरिया ने ग्राम पंचायत जटवाडा के ग्राम नांगल दुर्गसी और ग्राम जटवाडा में आमजनता जनता द्वारा किये गये स्वागत सम्मान समारोह में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में डा. राजोरिया के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुगर सिंह गुर्जर, समाज सेवी कैप्टन उदयभान जी, पंचायत समिति सदस्य चंदन बिडरवास, सरपंच जटवाडा भीम सिंह गुर्जर, दिनेश, बलराम, पुष्पेन्द्र, भीमराज, शिवराज आदि आमजनता उपस्थित रही। इसके उपरांत डा. राजोरिया ने गत् दिनों 04 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार जैसे घृणित कृत्य से पीडित बालिका के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी एवं उन्हे हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
डा. राजोरिया ने बताया कि इस तरह की दुर्घटना समाज के माथे पर कलंक हैं। वर्तमान समय में हमारी बहन, बेटीयों की सुरक्षा एक बहुत बडा सवाल बन गया है ? राज्य में अपराधियों में भय नाम की चीज नहीं रही है। ऐसे दुराचारियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। जिससे भविष्य में कोई अपराधी इस तरह का विचार तक मन में ना ला पाये। इसके बाद सांसद डा. राजोरिया ने ग्राम पंचायत मुख्यालय सैंगरपुरा पंचायत समिति करौली पर आयोजित भागवत कथा एवं दंगल कार्यक्रम में भी शिरकत की। डा. राजोरिया ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन ही हमारे समाज की रीढ की हड्डी हैं। इनसे हमें अपने समाज एवं बच्चों में संस्कारों को हस्तांतरित करने का सुअवसर प्राप्त होता है। इन कार्यक्रमों से समाज में भाई चारा बढता है।
सांसद महोदय के अतिरिक्त इस कार्यक्रम में चन्द्रदास बाबाजी, सियाराम शर्मा, रामपाल सिंह, अशोक गुप्ता, बटरू गुर्जर, शिवसिंह सैंगर, प्रेम सिंह सैंगर, चन्दन बिडरवास आदि 05 ख्याल पार्टीयाँ एवं सैकडों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ